Home जानकारों की राय नाम चुनें प्रकाश गाबा इस हफ्ते निफ्टी चढ़ सकता है 5200 तक
Banner
Banner
Banner
इस हफ्ते निफ्टी चढ़ सकता है 5200 तक Print E-mail

प्रकाश गाबा, तकनीकी विश्लेषक

सोमवार को बाजार का तकनीकी रुझान ऊपर की ओर ही रहने की उम्मीद है।

थोड़ी नरमी आ सकती है, लेकिन जब तक 5030 का स्तर नहीं टूटता तब तक चिंता करने की जरूरत नहीं है। सोमवार के लिए निफ्टी का बाधा-स्तर 5098 पर है।
साप्ताहिक नजरिये से देखें तो तकनीकी रूप से बाजार में गिरावट थम गयी लगती है। अब निफ्टी को इस हफ्ते में 5150-5200 के स्तरों तक चढ़ना चाहिए। हालाँकि ऊपर की ओर बढ़ने के दौरान बीच-बीच में कुछ नरमी भी दिखती रहेगी। नीचे जब तक 5000 का स्तर नहीं टूटता है, तब तक तकनीकी लिहाज से सब ठीक रहेगा। फिलहाल 5000 का स्तर ही महत्वपूर्ण समर्थन स्तर रहेगा। उससे पहले निफ्टी को 5030 पर भी सहारा मिलेगा। ऊपर की ओर 5150 और 5200 पर बाधा मिलने की संभावना रहेगी।
सेंसेक्स को 17600 पर सहारा मिलेगा, जबकि इसके लिए बाधा स्तर 17250 पर है। कारोबारी नजरिये से मेरी सलाह होगी कि जब तक 5000 का स्तर कायम रहता है, तब तक खरीदारी सौदों में ही रहना चाहिए। (शेयर मंथन, 29 मई 2010)

Last Updated ( Saturday, 29 May 2010 12:54 )
 

Add comment


कंपनियों की सुर्खियाँ

स्पष्टीकरण (disclaimer) देखें। इस वेबसाइट या किसी भी अन्य माध्यम पर शेयर मंथन के किसी भी प्रकाशन या सेवा का उपयोग इस स्पष्टीकरण के अधीन है। 

Custom Search
Copyright © 2012 Share Manthan. All Rights Reserved.
Share Manthan is owned and managed by NaradVani Sanchar Madhyam Pvt. Ltd.