Home जानकारों की राय नाम चुनें प्रकाश गाबा निफ्टी का लक्ष्य अब 4769 का
Banner
Banner
Banner
निफ्टी का लक्ष्य अब 4769 का Print E-mail

प्रकाश गाबा, तकनीकी विश्लेषक

अमेरिका और यूरोप में जिस तरह से कमजोरी आयी है, उससे साफ लगता है कि भारतीय बाजार में पिछले कुछ दिनों से आ रही बढ़त पूरी हो गयी है।

अब बाजार का रुख नीचे की ओर ही होगा और निफ्टी का अगला लक्ष्य 4769 बन रहा है। भारतीय बाजार में निफ्टी की 5400 से 4800 तक की गिरावट के बाद एक तकनीकी सुधार वाली बढ़त दिख रही थी। यह बढ़त पूरी हो गयी है। पिछले हफ्ते हमारा मानना था कि बाजार में गिरावट रुक गयी है और अब निफ्टी को 5150-5200 के स्तर तक चढ़ना चाहिए। बाजार इस अनुमान के मुताबिक ही चला और निफ्टी हमारे लक्ष्य के बिल्कुल पास 5148 तक गया। तकनीकी रूप से एक लक्ष्य पूरा हो गया है। अगर इस हफ्ते निफ्टी 5153 के ऊपर टिकता, तब यह 5220 तक जा सकता था। लेकिन अंतरराष्ट्रीय संकेतों से साफ है कि ऐसा मुश्किल होगा और सुधार वाली बढ़त अब खत्म हो जायेगी।
मुझे लगता है कि अब निफ्टी फिर से 4800 के नीचे जायेगा। ऐसा इस हफ्ते शायद नहीं हो, लेकिन इसके बाद हो जायेगा। उससे पहले निफ्टी के लिए 5090 और 5000 के स्तरों पर सहारा होगा। अगर बाजार में कोई बढ़त आ सके तो 5220 का स्तर मजबूत बाधा का काम करेगा। सेंसेक्स के लिए फिलहाल 17000 पर समर्थन स्तर और 17436 पर बाधा स्तर दिख रहे हैं। निवेशकों को थोड़े लंबे समय की बात सोचनी चाहिए, और इस दौरान बाजार का रुख नीचे ही लग रहा है। (शेयर मंथन, 07 जून 2010)

Last Updated ( Monday, 07 June 2010 09:33 )
 

Add comment


कंपनियों की सुर्खियाँ

स्पष्टीकरण (disclaimer) देखें। इस वेबसाइट या किसी भी अन्य माध्यम पर शेयर मंथन के किसी भी प्रकाशन या सेवा का उपयोग इस स्पष्टीकरण के अधीन है। 

Custom Search
Copyright © 2012 Share Manthan. All Rights Reserved.
Share Manthan is owned and managed by NaradVani Sanchar Madhyam Pvt. Ltd.