|
निफ्टी के लिए 5328 पर मजबूत बाधा |
|
|
प्रकाश गाबा, तकनीकी विश्लेषक
शुक्रवार को मेरा मानना था कि 5300 का स्तर बचा कर रखना निफ्टी के लिए काफी महत्वपूर्ण रहेगा, लेकिन निफ्टी इसके नीचे फिसल गया।
अब हमें निफ्टी और नीचे के स्तरों पर जाता दिख सकता है। पिछले हफ्ते निफ्टी हमारे लक्ष्य 5328 को पार करके ऊपर गया, लेकिन टिक नहीं सका और हफ्ते के अंत में इसके नीचे ही आ गया। इसका मतलब यह है कि ऊपरी स्तरों पर बिकवाली का दबाव आ रहा है। वायदा कारोबार की नयी सीरीज की शुरुआत में नकारात्मक रुझान दिखा है। इस हफ्ते भी 5328 एक मजबूत बाधा का काम करेगा, लिहाजा इस महत्वपूर्ण स्तर पर नजर रखें। जब तक निफ्टी इस स्तर के नीचे रहेगा, तब तक इसमें कमजोरी रहेगी। नीचे की ओर 5234 और 5167 महत्वपूर्ण समर्थन स्तर होंगे। सेंसेक्स के लिए 17171 और 17104 महत्वपूर्ण समर्थन स्तर रहेंगे। इसे ऊपर की ओर 17825 पर बाधा झेलनी पड़ सकती है। कारोबारी नजरिये से मेरा मानना है कि अभी ऊपरी स्तरों पर मुनाफावसूली करना ही बेहतर है। (शेयर मंथन, 26 जून 2010) |
|
Last Updated ( Monday, 28 June 2010 07:33 )
|