|
बाजार कमजोर, निफ्टी के लिए 5300 पर बाधा |
|
|
प्रकाश गाबा, तकनीकी विश्लेषक
शुक्रवार की सुबह मेरा मानना था कि बाजार का रुझान थोड़ी कम हलचल के साथ नीचे का है और उसी तर्ज पर निफ्टी अंत में लाल निशान में ही रहा।
अब सोमवार के लिए भी बाजार कमजोर ही लग रहा है। अगर बाजार ऊपर की ओर जाता भी है, तो उस चाल पर तब तक संदेह रहेगा, जब तक ऊपर जाने के रुझान की पुष्टि न हो जाये। सोमवार के लिए निफ्टी के महत्वपूर्ण समर्थन स्तर 5220-5145 पर हैं, जबकि ऊपर इसे 5300 पर मजबूत बाधा मिल रही है। सेंसेक्स को भी 17750 पर कड़ी बाधा का सामना करना पड़ रहा है। वहीं सोमवार के लिए नीचे की सेंसेक्स को 17400-17170 पर अच्छा सहारा मिलने की उम्मीद है। पिछले हफ्ते की शुरुआत में मैंने कहा था कि निफ्टी के लिए 5328 का स्तर काफी महत्वपूर्ण रहेगा और जब तक निफ्टी इसके नीचे है, तब तक बाजार कमजोर लग रहा है। पिछले हफ्ते के दौरान बाजार नुकसान पर ही रहा। तकनीकी रूप से बाजार की यह कमजोरी बरकरार है और मजबूती का कोई संकेत नहीं मिल रहा है। इसलिए अब बाजार और नीचे जा सकता है। ऊपर की ओर इस हफ्ते 5300 पर तगड़ी बाधा मिलेगी, जबकि महत्वपूर्ण समर्थन स्तर 5167 और 5145 पर हैं। सेंसेक्स के लिए 17171 और 17104 महत्वपूर्ण समर्थन स्तर रहेंगे, और 17751 पर मजबूत बाधा मिल सकती है। कारोबारी लिहाज से मैं ऊपरी स्तरों पर मुनाफावसूली जारी रखने की ही सलाह दूँगा। (शेयर मंथन, 03 जुलाई 2010) |
|
Last Updated ( Monday, 05 July 2010 09:33 )
|