Home जानकारों की राय नाम चुनें प्रकाश गाबा 5350 नहीं टूटने तक ऊपर का ही रुझान
Banner
Banner
5350 नहीं टूटने तक ऊपर का ही रुझान Print E-mail

प्रकाश गाबा, तकनीकी विश्लेषक

पिछले हफ्ते निफ्टी 5478 तक चढ़ा और हमारे लक्ष्य के काफी करीब तक गया।

पिछले हफ्ते की शुरुआत में मैंने कहा था कि “भावों के लिहाज से ऊपर जाने का एक विकल्प बन रहा है। लेकिन निफ्टी 5,350 के स्तर पर खास नजर रखें। अगर यह इस स्तर को बचाये रखता है, तो अगला तकनीकी लक्ष्य 5,493-5,511 का बनता है।” निफ्टी ने 5350 के इस महत्वपूर्ण स्तर को कायम रखा।
एक बार फिर यही लग रहा है कि तकनीकी संकेतक कमजोरी का इशारा कर रहे हैं, लेकिन चार्ट पर भावों के लिहाज से ऊपर का रुझान दिखता है। जब तक 5350 का स्तर नहीं टूटता, तब तक रुझान ऊपर का ही रहेगा। इसलिए अभी काफी महत्वपूर्ण समर्थन स्तर है। निफ्टी का अगला तकनीकी लक्ष्य 5493-5511-5558 का है। यही स्तर निफ्टी के लिए बाधा का भी काम करेंगे।
सेंसेक्स के लिए समर्थन स्तर 17850 पर है, जबकि इसके लिए मजबूत बाधा का स्तर 18356 पर है। कारोबारी नजरिये से मेरी सलाह खरीदारी सौदों में रहने की होगी, लेकिन साथ ही 5350 के महत्वपूर्ण समर्थन स्तर पर नजर बनाये रखें। (शेयर मंथन, 26 जुलाई 2010) 

Last Updated ( Monday, 26 July 2010 08:02 )
 

Add comment


कंपनियों की सुर्खियाँ

स्पष्टीकरण (disclaimer) देखें। इस वेबसाइट या किसी भी अन्य माध्यम पर शेयर मंथन के किसी भी प्रकाशन या सेवा का उपयोग इस स्पष्टीकरण के अधीन है। 

Custom Search
Copyright © 2012 Share Manthan. All Rights Reserved.
Share Manthan is owned and managed by NaradVani Sanchar Madhyam Pvt. Ltd.
 
Banner