|
निफ्टी ज्यादा-से-ज्यादा 5511 तक चढ़ेगा |
|
|
प्रकाश गाबा, तकनीकी विश्लेषक
तकनीकी रूप से भारतीय शेयर बाजार अपना लक्ष्य हासिल कर चुका है और अब इसमें थकान दिख रही है।
पिछले हफ्ते निफ्टी ने केवल 13 अंक की मामूली बढ़त हासिल की। बीते हफ्ते का जो बार बना है, वह अनिश्चय की स्थिति का ही संकेत देता है। इसलिए मैं ऊपर की ओर ज्यादा बढ़त की उम्मीद नहीं रख रहा और मुझे लगता है कि निफ्टी ज्यादा-से-ज्यादा 5511 तक जा सकता है। बिकवाली का दबाव जारी रहने की संभावना है। इस हफ्ते निफ्टी के लिए 5350, 5225 और 5100 महत्वपूर्ण समर्थन स्तर रहेंगे। ऊपर की ओर 5493 और 5511 पर काफी मजबूत बाधा रहेगी। इसी तरह सेंसेक्स के लिए 1800, 17850, 17500 और 16,950 महत्वपूर्ण समर्थन स्तर हैं। सेंसेक्स को ऊपर 18356 पर मजबूत बाधा मिलेगी। कारोबारी नजरिये से मैं बाजार ऊपर चढ़ने पर मुनाफावसूली की सलाह दूँगा। (शेयर मंथन, 16 अगस्त 2010) |
|
Last Updated ( Monday, 16 August 2010 08:09 )
|