|
निफ्टी (Nifty) का अगला लक्ष्य 6050 का |
|
|

प्रकाश गाबा, तकनीकी विश्लेषकसोमवार के लिए मुझे लगता है कि निफ्टी को 5825-5775 के स्तरों पर सहारा मिलेगा, जबकि ऊपर 5900 पर बाधा रहेगी।
पिछले हफ्ते बाजार सकारात्मक रहा और मेरे लक्ष्य से ऊपर चला गया। यह अंत में हफ्ते के ऊपरी स्तरों के पास ही रहा। पिछले हफ्ते मेरा मानना था कि जब तक निफ्टी 5600 के ऊपर है, तब तक बाजार की दिशा ऊपर ही रहेगी। मैंने पिछले हफ्ते 5769 का लक्ष्य रखा था। तकनीकी रूप से बाजार की दिशा अब भी ऊपर की ही है। अब निफ्टी का अगला तार्किक लक्ष्य 6050 का बनता है। लेकिन बाजार पहले ही काफी खिंच चुका है। इसलिए अगर निफ्टी 6050 की तरफ बढ़ने से पहले मौजूदा स्तरों के पास थोड़ा जमने की कोशिश करे तो इसमें मुझे कोई आश्चर्य नहीं होगा। इस हफ्ते सेंसेक्स के लिए 19400 महत्वपूर्ण समर्थन स्तर रहेगा, जबकि इसे 19800-20000 पर बाधा मिलेगी। कारोबारी लिहाज से मेरी सलाह रहेगी कि जब तक निफ्टी 5800 के नीचे न जाये, तब तक खरीदारी सौदों में ही रहें। (शेयर मंथन, 19 सितंबर 2010) |
|
Last Updated ( Sunday, 19 September 2010 14:44 )
|