Home जानकारों की राय नाम चुनें प्रकाश गाबा निफ्टी (Nifty) में यहाँ एक उछाल आने की उम्मीद
Banner
Banner
Banner
निफ्टी (Nifty) में यहाँ एक उछाल आने की उम्मीद Print E-mail

प्रकाश गाबा, तकनीकी विश्लेषक (Prakash Gaba, Technical Analyst)

तकनीकी रूप से बाजार अभी बिकवाली के संकेत दे रहा है, लेकिन इसकी संरचना देखने पर ऐसा लगता है कि एक उछाल बेहद करीब है।

पिछले हफ्ते हमारी उम्मीदों के मुताबिक ही निफ्टी (Nifty) को 6150 पर बाधा मिली और यह 6000 के महत्वपूर्ण स्तर के ऊपर बंद होने में सफल रहा। अब 6060 के ऊपर एक निर्णायक चाल आना मजबूती का पहला संकेत होगा। इसके बाद 6160 के ऊपर जाने पर और मजबूती आयेगी।
लेकिन अगर निफ्टी 5930 को तोड़ दे तो बाजार आने वाले दिनों में कुछ और फिसलेगा। कारोबारी लिहाज से मेरा कहना है कि जब तक निफ्टी 6000 का स्तर बचाये रखता है, तब तक खरीदारी सौदों में रहें। ऊपर की ओर निफ्टी का तार्किक लक्ष्य 6325 का है। (शेयर मंथन, 01 नवंबर 2010)

Last Updated ( Monday, 01 November 2010 08:02 )
 

Add comment


कंपनियों की सुर्खियाँ

स्पष्टीकरण (disclaimer) देखें। इस वेबसाइट या किसी भी अन्य माध्यम पर शेयर मंथन के किसी भी प्रकाशन या सेवा का उपयोग इस स्पष्टीकरण के अधीन है। 

Custom Search
Copyright © 2012 Share Manthan. All Rights Reserved.
Share Manthan is owned and managed by NaradVani Sanchar Madhyam Pvt. Ltd.