|
बेहद छोटी अवधि के लिए बिकवाली की सलाह |
|
|

संजीव अग्रवाल, निदेशक, डायनामिक्स रिसर्च मुझे अगले 1 महीने में भारतीय शेयर बाजार में जबरदस्त उछाल की उम्मीद है, लेकिन अभी ऐसा लग रहा है कि बाजार बेहद छोटी अवधि में कुछ नरम रहेगा।
हमने अपने ग्राहकों को 6024 के स्तर पर निफ्टी (Nifty) के बिकवाली सौदे (शॉर्ट) करने की सलाह दी है। इस सौदे के लिए हमने 5995 और 5950 का लक्ष्य रखा है। हालाँकि हमारी सलाह है कि इसमें 6050 पर घाटा काटने का स्तर तय करना चाहिए, यानी अगर निफ्टी इसके ऊपर जाने लगे तो इस बिकवाली सौदे से निकल जाना चाहिए। बेहद छोटी अवधि के लिए इस बिकवाली सौदे की सलाह के बावजूद जनवरी के पहले हफ्ते में निफ्टी के 6800-7000 जाने का लक्ष्य कायम है। (Sanjeev Agarwal, Director, Dynamix Research) (शेयर मंथन, 03 दिसंबर 2010) संजीव अग्रवाल की पिछली टिप्पणी देखें:http://www.sharemanthan.in/index.php/expert-views/98-sanjeev-agarwal/10514-indian-stock-market-outlook-20101202 |
|
Last Updated ( Friday, 03 December 2010 15:21 )
|