Home जानकारों की राय नाम चुनें संजीव अग्रवाल जनवरी निफ्टी 5800 कॉल खरीदना बेहतर
Banner
Banner
Banner
जनवरी निफ्टी 5800 कॉल खरीदना बेहतर Print E-mail

संजीव अग्रवाल, निदेशक, डायनामिक्स रिसर्च

निफ्टी हमारे लक्ष्य के मुताबिक 5880 पर आ चुका है, जो नवंबर के निचले स्तर से आयी उछाल की 50% वापसी (retracement) का भी स्तर है।

हमारा अनुमान है कि निफ्टी 5880-5850 के बीच कहीं अपनी नयी तलहटी बना सकता है। अगर ये स्तर टूटे भी तो 5820 के नीचे जाने की संभावना काफी कम होगी। इसलिए कारोबारियों को हम यह सलाह दे रहे हैं कि वे जनवरी सीरीज का निफ्टी 5800 का कॉल ऑप्शन खरीद सकते हैं। इसमें नुकसान की संभावना सीमित रहेगी, जबकि फायदे की काफी संभावना दिख रही है। जब निफ्टी 5930 के ऊपर निकल जाये तो छोटी अवधि का रुझान पलटने की पुष्टि हो जायेगी। उस समय आप अपनी खरीदारी बढ़ा सकते हैं।  (Sanjeev Agarwal, Director, Dynamix Research)
(शेयर मंथन, 09 दिसंबर 2010)
संजीव अग्रवाल की पिछली टिप्पणियाँ देखें:
http://www.sharemanthan.in/index.php/expert-views/expert-names/98-sanjeev-agarwal

(स्पष्टीकरण : इस सलाह में विश्लेषक, उनकी कंपनी या उनके ग्राहकों के हित जुड़े हो सकते हैं।)

Last Updated ( Thursday, 09 December 2010 11:53 )
 

Add comment


कंपनियों की सुर्खियाँ

स्पष्टीकरण (disclaimer) देखें। इस वेबसाइट या किसी भी अन्य माध्यम पर शेयर मंथन के किसी भी प्रकाशन या सेवा का उपयोग इस स्पष्टीकरण के अधीन है। 

Custom Search
Copyright © 2012 Share Manthan. All Rights Reserved.
Share Manthan is owned and managed by NaradVani Sanchar Madhyam Pvt. Ltd.