|
निफ्टी (Nifty) 5900 तक चढ़ने की उम्मीद |
|
|

संजीव अग्रवाल, निदेशक, डायनामिक्स रिसर्च : बाजार में पिछले कई दिनों की गिरावट के बाद आज एक वापस उछाल (Pull Back) आने की उम्मीद है।
इस तेजी में आज निफ्टी (Nifty) 5900 तक चढ़ सकता है। आज निफ्टी के 5750 के नीचे फिसले की आशंका नहीं है। बाजार की चाल को देखते हुए लग रहा है कि निफ्टी में नया शिखर अभी नहीं बन सकेगा। दिसंबर की तेजी बाजार को नये शिखर तक ले जाने में नाकाम रही है। निफ्टी के दैनिक चार्ट पर एनगल्फिंग बियर कैंडलस्टिक बना है, जिससे कमजोरी बढ़ने के संकेत हैं। लेकिन निवेशकों को नवंबर के निचले स्तर 5690 पर नजर रखनी चाहिए। अगर यह स्तर टूटता है तो निफ्टी 4500 तक फिसल सकता है। वहीं दूसरी ओर जब तक निफ्टी 6030 के ऊपर नहीं टिकता, तब तक बाजार में तेजी की पुष्टि नहीं होगी। इसके पहले 5950 तक की तेजी का इस्तेमाल बिकवाली के लिए ही करना चाहिए। फिलहाल कोई भी क्षेत्र मजबूत नहीं लग रहा है। निवेशकों को अभी रक्षात्मक क्षेत्रों की ओर ध्यान देना चाहिए, यानी एफएमसीजी (FMCG) और फार्मा (Pharma) क्षेत्र में निवेश करना चाहिए। (Sanjeev Agarwal, Director, Dynamix Research) (शेयर मंथन, 11 जनवरी 2011) संजीव अग्रवाल की पिछली टिप्पणियाँ देखें: http://www.sharemanthan.in/index.php/expert-views/98-sanjeev-agarwal (स्पष्टीकरण : इस सलाह में विश्लेषक, उनकी कंपनी या उनके ग्राहकों के हित जुड़े हो सकते हैं।) |
|
Last Updated ( Tuesday, 11 January 2011 10:19 )
|