Home जानकारों की राय नाम चुनें संजीव अग्रवाल अब 09-18 महीनों की मंदी का दौर शुरू
Banner
Banner
Banner
अब 09-18 महीनों की मंदी का दौर शुरू Print E-mail

संजीव अग्रवाल, निदेशक, डायनामिक्स रिसर्च : मैंने पहले भी जिक्र किया था कि बाजार आम तौर पर हर साल 04 से 10 जनवरी के बीच एक शिखर बना कर कम-से-कम 5.5% तक गिरता है और इस बार भी यही दिखा है।

निफ्टी के चार्ट पर डाइमीट्रिक का 'जी' चरण 6180 के स्तर पर खत्म हो गया, जो नवंबर की गिरावट की 80% वापसी का स्तर था। किसी तरंग (वेव) के खत्म होने के लिए यह एक आदर्श स्तर होता है। अब 'जी' चरण पूरा हो जाने की पुष्टि हो चुकी है क्योंकि निफ्टी ने 'जी' चरण में मिली समूची बढ़त को कहीं ज्यादा तेज रफ्तार से गँवा दिया है। इसलिए अब निफ्टी का नया शिखर बनने की संभावना लगभग पूरी तरह खत्म हो गयी है।
लेकिन ऐसा लगता है कि आज सोमवार के कारोबार में इस गिरावट का पहला चरण समाप्त हो गया है। इस हफ्ते निफ्टी 5500-5600 के ऊपर ही बंद होने की संभावना ज्यादा है। इसके बाद अगले 15-20 दिनों में निफ्टी चढ़ कर 5850-5950 तक जा सकता है, जो बिकवाली का बड़ा अच्छा मौका होगा।
इस बात की पूरी संभावना दिख रही है कि मार्च 2009 में शुरू होने वाली तेजी पूरी हो चुकी है। अब 09-18 महीनों की मंदी का चरण शुरू होना चाहिए, जो अगले 18 महीनों में निफ्टी को 4500-3500 के बीच ले जा सकता है। निवेशकों के लिए मेरी यही सलाह है कि जब अगली बढ़त में निफ्टी 5850-5950 के बीच जाये, तब वे शेयर बाजार में अपना निवेश घटा कर एकदम हल्का कर लें और नकदी हाथ में रखें। आगे चल कर उन्हें खरीदारी के लिए काफी निचले स्तर मिलेंगे। (Sanjeev Agarwal, Director, Dynamix Research)
(शेयर मंथन, 17 जनवरी 2011)
संजीव अग्रवाल की पिछली टिप्पणियाँ देखें:
http://www.sharemanthan.in/index.php/expert-views/98-sanjeev-agarwal
(स्पष्टीकरण : इस सलाह में विश्लेषक, उनकी कंपनी या उनके ग्राहकों के हित जुड़े हो सकते हैं।)

Last Updated ( Monday, 17 January 2011 15:29 )
 

Add comment


कंपनियों की सुर्खियाँ

स्पष्टीकरण (disclaimer) देखें। इस वेबसाइट या किसी भी अन्य माध्यम पर शेयर मंथन के किसी भी प्रकाशन या सेवा का उपयोग इस स्पष्टीकरण के अधीन है। 

Custom Search
Copyright © 2012 Share Manthan. All Rights Reserved.
Share Manthan is owned and managed by NaradVani Sanchar Madhyam Pvt. Ltd.