Home जानकारों की राय नाम चुनें संजीव अग्रवाल निफ्टी (Nifty) में अभी और गिरावट की आशंका
Banner
Banner
Banner
निफ्टी (Nifty) में अभी और गिरावट की आशंका Print E-mail

संजीव अग्रवाल, निदेशक, डायनामिक्स रिसर्च : भारतीय शेयर बाजार में अभी मजबूती के संकेत नहीं दिख रहे हैं।

निफ्टी 5550 के नीचे फिसलने के बाद से बाजार की स्थिति और कमजोर हो गयी हैं। ऐसे में निफ्टी में अभी और गिरावट आ सकती है। लेकिन यह कहना मुश्किल है कि गिरावट कहाँ तक होगी। बाजार में एक वापस उछाल (पुलबैक) कभी भी आ सकती है, लेकिन ऊपरी स्तरों पर टिकना और मुश्किल होता जा रहा है। वापस उछाल की बात तभी की जानी चाहिए जब यह गिरावट थम जाये और निफ्टी कम-से-कम 5530 के ऊपर आ जाये।
कुछ दिनों पहले ऐसा लग रहा था कि मंदी का पहला चरण पूरा होने वाला है और गिरावट थम जायेगी, लेकिन 5550 के नीचे फिसलने के बाद निफ्टी के चार्ट की पूरी संरचना बदल गयी है। अब यह लग रहा है कि पहला चरण कुछ समय पहले पूरा हो गया था, फिर आरबीआई की कर्ज नीति के समय दूसरा चरण पूरा हो गया और फिलहाल यह तीसरे चरण या सी वेव में है। सैद्धांतिक तौर पर यह तीसरा चरण इन्हीं स्तरों पर, या 5300 या फिर 5250 पर ख़त्म हो सकता है।
इसके बाद एक वापस उछाल आ सकती है, जो ज्यादा-से-ज्यादा इस गिरावट की 61.8% वापसी तक जायेगी। लेकिन पहले तलहटी बन जाये, तब उसकी बात की जाये(Sanjeev Agarwal, Director, Dynamix Research)
(शेयर मंथन, 02 फरवरी 2011)
संजीव अग्रवाल की पिछली टिप्पणियाँ देखें:
http://www.sharemanthan.in/index.php/expert-views/98-sanjeev-agarwal
(स्पष्टीकरण : इस सलाह में विश्लेषक, उनकी कंपनी या उनके ग्राहकों के हित जुड़े हो सकते हैं।)

Last Updated ( Wednesday, 02 February 2011 09:48 )
 

Add comment


कंपनियों की सुर्खियाँ

स्पष्टीकरण (disclaimer) देखें। इस वेबसाइट या किसी भी अन्य माध्यम पर शेयर मंथन के किसी भी प्रकाशन या सेवा का उपयोग इस स्पष्टीकरण के अधीन है। 

Custom Search
Copyright © 2012 Share Manthan. All Rights Reserved.
Share Manthan is owned and managed by NaradVani Sanchar Madhyam Pvt. Ltd.