|
निफ्टी (Nifty) 6220 के नीचे जाने पर बड़ी गिरावट |
|
|

संजीव अग्रवाल, निदेशक, डायनामिक्स रिसर्चभारतीय शेयर बाजार मुझे तेजी के चरम के पास नजर आ रहा है।
मैने पहले भी कहा था कि बाजार 9 से 15 अक्टूबर के बीच तेजी के चरम पर चला जायेगा। हालांकि बाजार में अभी कमजोरी के साफ संकेत नहीं मिले हैं। निफ्टी अगर 6220 के नीचे फिसल जाता है तो बड़ी गिरावट आ सकती है। वैसी स्थिति में 650-700 अंक की गिरावट दिख सकती है। हालाँकि मेरे हिसाब से जनवरी में एक बार फिर तेजी का शिखर बनना चाहिए। अभी कारोबारियों को मुनाफावसूली कर लेनी चाहिए। लेकिन नये बिकवाली सौदे करने से पहले कमजोरी के संकेतों का इंतजार करना चाहिए। बाजार काफी चढ़ चुका है, लेकिन तेजी बड़े शेयरों में ज्यादा है। मूल्यांकन के हिसाब से देखें तो भारतीय बाजार काफी महंगा हो चुका है। विदेशी संस्थागत निवेशक (FII) भी यहाँ मुनाफे के लिए ही आ रहे हैं। बैंकिंग शेयर काफी चल चुके हैं और इनमें निवेश जोखिम भरा हो सकता है। वहीं रिलांयस इंड़स्ट्रीज फिलहाल कमजोर लग रहा है। बाजार में इन दिनों अलग-अलग क्षेत्र चल रहे हैं। (शेयर मंथन, 14 अक्टूबर 2010) |
|
Last Updated ( Thursday, 14 October 2010 10:40 )
|