Home जानकारों की राय नाम चुनें शोमेश कुमार निफ्टी (Nifty) सेट्लमेंट 5700-5800 के बीच संभव
Banner
Banner
Banner
निफ्टी (Nifty) सेट्लमेंट 5700-5800 के बीच संभव Print E-mail

शोमेश कुमार, डेरिवेटिव प्रमुख, कार्वी स्टॉक ब्रोकिंग : बाजार में आज उतार-चढाव रहने की संभावना है, हालाँकि जब तक निफ्टी 5600 का स्तर नहीं तोड़े तब तक ऐसा कहना मुश्किल है कि बाजार कमजोर हो गया है।

अगर यह स्तर टूट जाता है तो गिरावट बढ़ेगी। निफ्टी ने अभी तक 200 दिनों के मूविंग एवरेज का स्तर बचाये रखा है और 5600 पुट के खुले सौदे काफी हैं। ऐसे में 5600 पर निफ्टी को अच्छा सहारा मिल सकता है। छोटी अवधि के लिए निफ्टी का दायरा 5600-5850 के बीच रह सकता है।
अगले हफ्ते जनवरी वायदा सीरीज का सेट्लमेंट भी है। सेट्लमेंट के हफ्ते में बिकवाली सौदे कटने (Short Covering) से एक वापस उछाल (Pull Back) भी आ सकती है। वैसी स्थिति में निफ्टी 5850-5900 तक जा सकता है। निफ्टी का सेट्लमेंट 5700-5800 के बीच होने की संभावना है।
विदेशी संस्थागत निवेशकों (FII) की लगातार बिकवाली परेशान कर रही है। मुझे लगता है कि राजनीतिक अस्थिरता और बेलगाम महँगाई से एफआईआई निवेश प्रभावित हो रहा है।
अभी धातु और आईटी (IT) क्षेत्र मजबूत लग रहे हैं जिनमें निवेश किया जा सकता है। वहीं बैंकिंग (Banking) क्षेत्र कमजोर लग रहा है। रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance Industries) फिलहाल कमजोर लग रहा है। अगर नतीजे थोड़े भी खराब रहे तो यह 865-870 तक फिसल सकता है। (Shomesh Kumar, Head - Derivative, Karvy Stock Broking)
(शेयर मंथन, 21 जनवरी 2011)

Last Updated ( Friday, 21 January 2011 11:23 )
 

Add comment


कंपनियों की सुर्खियाँ

स्पष्टीकरण (disclaimer) देखें। इस वेबसाइट या किसी भी अन्य माध्यम पर शेयर मंथन के किसी भी प्रकाशन या सेवा का उपयोग इस स्पष्टीकरण के अधीन है। 

Custom Search
Copyright © 2012 Share Manthan. All Rights Reserved.
Share Manthan is owned and managed by NaradVani Sanchar Madhyam Pvt. Ltd.