Home जानकारों की राय नाम चुनें शोमेश कुमार इस तेजी की सीमा 5200-5250 तक : शोमेश कुमार (Shomesh Kumar)
Banner
Banner
Banner
इस तेजी की सीमा 5200-5250 तक : शोमेश कुमार (Shomesh Kumar) Print E-mail

मेरे ख्याल से बाजार में यह तेजी कुछ और ऊपर तक जायेगी, लेकिन निफ्टी के 5200-5250 तक जाते-जाते निपट जायेगी। वहीं नीचे की ओर मुझे तक 4800 तक सीमित गिरावट की ही संभावना दिखती है।

एकदम छोटी अवधि के लिहाज से बाजार थोड़ा ऊपर-नीचे होता रहेगा। बिकवाली सौदे कटने (शॉर्ट स्क्वीज) का एक दौर बाकी लग रहा है, हालाँकि कल कुछ हद तक यह हो चुका है। इसके चलते आज निफ्टी एक बार 5180 तक फिर जा सकता है। अभी बाजार के थोड़ा नीचे जाने पर फिर से खरीदने की रणनीति ठीक रहेगी, लेकिन 5100 टूटने पर सौदे से निकल जाना बेहतर होगा। फिलहाल हर दिन के कारोबार के लिहाज से रणनीति बनानी होगी। इस सीरीज में निफ्टी का सेट्लमेंट 5100 के आसपास ही होने की संभावना लगती है।
हालाँकि बाजार में कुछ लोग बजट तक निफ्टी 5400-5500 तक भी जाने की उम्मीदें जताने लगे हैं। लेकिन मैं 5200-5250 के ऊपर फिलहाल नहीं देख रहा। जहाँ तक बाजार में तलहटी बन जाने की बातें हैं, तो वह बात बजट के बाद ही समझ में आयेगी। बजट से पहले की तेजी मार्च में ही शुरू होगी। अभी तो जो तेजी आयी है, वह पूरी तरह सीआरआर कटौती की उम्मीदों पर टिकी थी।
मुझे लगता है कि फरवरी में बाजार कुछ नीचे आयेगा और फिर कुछ समय तक यह ठंडा रहेगा। निफ्टी 4800-5000 के बीच कहीं स्थिर होगा और उसके बाद चढ़ेगा। मेरी रणनीति एक कारोबारी के लिहाज से ज्यादा होती है, मेरी नजर इस बात पर होती है कि अभी पैसा कहाँ बनेगा। फिलहाल निफ्टी में 100 अंक से ज्यादा की बढ़त और 250 अंक से ज्यादा गिरावट की संभावना नहीं लग रही है। शोमेश कुमार, डेरिवेटिव प्रमुख, कार्वी स्टॉक ब्रोकिंग (Shomesh Kumar, Head - Derivative, Karvy Stock Broking)
(शेयर मंथन, 25 जनवरी 2012)

Last Updated ( Wednesday, 25 January 2012 11:58 )
 

Add comment


कंपनियों की सुर्खियाँ

स्पष्टीकरण (disclaimer) देखें। इस वेबसाइट या किसी भी अन्य माध्यम पर शेयर मंथन के किसी भी प्रकाशन या सेवा का उपयोग इस स्पष्टीकरण के अधीन है। 

Custom Search
Copyright © 2012 Share Manthan. All Rights Reserved.
Share Manthan is owned and managed by NaradVani Sanchar Madhyam Pvt. Ltd.