Home जानकारों की राय नाम चुनें शोमेश कुमार अगले 2 महीनों में 5500 तक जा सकता है निफ्टी
Banner
Banner
Banner
अगले 2 महीनों में 5500 तक जा सकता है निफ्टी Print E-mail

शोमेश कुमार, कार्वी स्टॉक ब्रोकिंग

आज वायदा एक्सपायरी में निफ्टी का सेट्लमेंट 5050-5150 के बीच ही किसी स्तर पर होने की संभावना है।

इस समय बाजार की स्थिति अच्छी ही लग रही है और हम किसी गिरावट पर खरीदारी की सलाह दे रहे हैं। दरअसल हाल के औद्योगिक उत्पादन (आईआईपी) के आँकड़ों को देखने के बाद स्थिति बदली है और भारतीय बाजार के बारे में लोगों का नजरिया सकारात्मक हो गया है।
इस समय भारतीय अर्थव्यवस्था के बारे में चिंता की केवल एक ही प्रमुख बात है, वह है सरकारी घाटा (फिस्कल डेफिसिट)। इसके अलावा कोई बड़ी चिंता नहीं है। साथ ही नवंबर-दिसंबर में विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) भारत के लिए अपने फंड आवंटन भी करेंगे। आने वाले महीनों में एफआईआई की ओर से खरीदारी ही होगी, बिकवाली नहीं। (शेयर मंथन, 26 नवंबर 2009)

Last Updated ( Thursday, 26 November 2009 11:53 )
 

Add comment


कंपनियों की सुर्खियाँ

स्पष्टीकरण (disclaimer) देखें। इस वेबसाइट या किसी भी अन्य माध्यम पर शेयर मंथन के किसी भी प्रकाशन या सेवा का उपयोग इस स्पष्टीकरण के अधीन है। 

Custom Search
Copyright © 2012 Share Manthan. All Rights Reserved.
Share Manthan is owned and managed by NaradVani Sanchar Madhyam Pvt. Ltd.