Home जानकारों की राय नाम चुनें शोमेश कुमार निफ्टी (Nifty) सेट्लमेंट 6100 के नीचे होगा
Banner
Banner
Banner
निफ्टी (Nifty) सेट्लमेंट 6100 के नीचे होगा Print E-mail

शोमेश कुमार, डेरिवेटिव प्रमुख, कार्वी स्टॉक ब्रोकिंग

आज निफ्टी (Nifty) 6000-6100 के दायरे में रहने की संभावना है और मुझे लगता है कि इसका अक्टूबर सीरीज का सेट्लमेंट भी इसी स्तर के आसपास हो सकता है।

हालाँकि आज निफ्टी 6040 के नीचे फिसलने की ज्यादा आशंका नहीं है। अगर निफ्टी अगले कुछ दिनों में 6000 का स्तर तोड़ देता है तो बाजार में गिरावट बढ़ सकती है। लेकिन वैसी स्थिति में निफ्टी को हर 100 अंक पर समर्थन मिल सकता है। गिरावट बढ़ने पर भी निफ्टी 5700 के नीचे फिसलने की आशंका मुझे नहीं लग रही है।
वहीं दूसरी ओर जनवरी 2008 का शिखर पार करने के लिए जरूरी है कि निफ्टी 6250 के ऊपर बंद हो। फिलहाल मुझे निफ्टी इतना ऊपर जाता नहीं दिख रहा है। दरअसल दीवाली के बाद बाजार में नयी चाल की वजह नहीं रहेगी। वैसी स्थिति में दिसंबर के दूसरे हफ्ते में नयी चाल बननी शुरू होगी। मुझे लगता है कि नया शिखर छूने में निफ्टी को अभी 6-7 महीने लग सकते हैं।
फिलहाल बैंकिंग और चुनिंदा ऑटो क्षेत्र अच्छे लग रहे हैं। गिरावट आने पर बैंकिंग में खरीदारी की जा सकती है। बैंकों के नतीजे भी अच्छे आ रहे हैं। मुझे लगता है कि अगले 3 महीनों में बैंकिंग क्षेत्र में 15% तक की बढ़ोतरी दिख सकती है। वहीं बजाज ऑटो (Bajaj Auto) में भी निवेश किया जा सकता है। लेकिन हीरो होंडा (Hero Honda) से अभी बचना चाहिए। कंपनी से होंडा (Honda) के निकलने के बाद की स्थिति साफ होने के बाद ही इसमें निवेश करना चाहिए। (शेयर मंथन, 27 अक्टूबर 2010)

Last Updated ( Wednesday, 27 October 2010 09:45 )
 

Add comment


कंपनियों की सुर्खियाँ

स्पष्टीकरण (disclaimer) देखें। इस वेबसाइट या किसी भी अन्य माध्यम पर शेयर मंथन के किसी भी प्रकाशन या सेवा का उपयोग इस स्पष्टीकरण के अधीन है। 

Custom Search
Copyright © 2012 Share Manthan. All Rights Reserved.
Share Manthan is owned and managed by NaradVani Sanchar Madhyam Pvt. Ltd.