Home जानकारों की राय प्रकाश गाबा निफ्टी 5275 के ऊपर रहने तक रुझान तेज : गाबा
Banner
Banner
Banner
निफ्टी 5275 के ऊपर रहने तक रुझान तेज : गाबा Print E-mail
जानकारों के ब्लॉग - प्रकाश गाबा का ब्लॉग
Monday, 06 February 2012 13:40

आज निफ्टी के लिए 5385-5400 के लक्ष्य दिख रहे हैं, जबकि इसके आगे यह आने वाले दिनों में 5434 तक जा सकता है।

बीते हफ्ते बाजार उम्मीदों के मुताबिक ही चला और हमारे लक्ष्य के करीब 5335 के ऊँचे स्तर तक गया। पिछले हफ्ते मैंने कहा था कि कारोबारी नजरिये से जब तक निफ्टी 5160 को न तोड़े, तब तक खरीदारी सौदों में ही बने रहना चाहिए। अभी 5160 इसका महत्वपूर्ण समर्थन स्तर है, जबकि ऊपर 5385 पर इसके लिए बड़ी बाधा है। तकनीकी रूप से बाजार में अब भी तेजी का रुझान कायम है, लेकिन बाजार में अब खिंचाव लग रहा है। निफ्टी का अगला तार्किक लक्ष्य 5385 का है, जिसके बाद यह 5434 तक जा सकता है। कारोबारी नजरिये से मेरी सलाह होगी कि जब तक निफ्टी 5275 के स्तर के नीचे न जाये, तब तक खरीदारी सौदों में ही बने रहना ठीक होगा। प्रकाश गाबा, तकनीकी विश्लेषक (Prakash Gaba, Technical Analyst)
(शेयर मंथन, 06 फरवरी 2012)

 

Add comment


कंपनियों की सुर्खियाँ

स्पष्टीकरण (disclaimer) देखें। इस वेबसाइट या किसी भी अन्य माध्यम पर शेयर मंथन के किसी भी प्रकाशन या सेवा का उपयोग इस स्पष्टीकरण के अधीन है। 

Custom Search
Copyright © 2012 Share Manthan. All Rights Reserved.
Share Manthan is owned and managed by NaradVani Sanchar Madhyam Pvt. Ltd.