Home जानकारों की राय प्रकाश गाबा महिंद्रा एंड महिंद्रा (Mahindra & Mahindra) के मुनाफे में कमी
Banner
Banner
Banner
महिंद्रा एंड महिंद्रा (Mahindra & Mahindra) के मुनाफे में कमी Print E-mail
News - कंपनियों की सुर्खियाँ
Tuesday, 07 February 2012 15:23

कारोबारी साल 2011-12 की तीसरी तिमाही में महिंद्रा एंड महिंद्रा लिमिटेड (Mahindra & Mahindra Ltd) के मुनाफे में 10% की कमी आयी है।

अक्टूबर-दिसंबर 2011 तिमाही में इसका मुनाफा 662 करोड़ रुपये रहा है, जबकि पिछले साल की इसी तिमाही में इसे 735 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ था। हालाँकि इस दौरान कंपनी की कुल आय में वृद्धि हुई है और यह 8428 करोड़ रुपये हो गयी है, जबकि अक्टूबर-दिसंबर 2011 में कंपनी की कुल आय 8163 करोड़ रुपये रही थी।
शेयर बाजार में महिंद्रा एंड महिंद्रा के शेयर में गिरावट का रुख है। नतीजों की खबर के बाद बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) में कंपनी का शेयर 685.50 रुपये तक नीचे चला गया। हालाँकि अभी इसकी गिरावट में कमी आयी है। बीएसई में दोपहर 3:07 बजे कंपनी का शेयर 2.72% गिर कर 690.60 रुपये पर है। (शेयर मंथन, 07 फरवरी 2012)

 

Add comment


कंपनियों की सुर्खियाँ

स्पष्टीकरण (disclaimer) देखें। इस वेबसाइट या किसी भी अन्य माध्यम पर शेयर मंथन के किसी भी प्रकाशन या सेवा का उपयोग इस स्पष्टीकरण के अधीन है। 

Custom Search
Copyright © 2012 Share Manthan. All Rights Reserved.
Share Manthan is owned and managed by NaradVani Sanchar Madhyam Pvt. Ltd.