Home जानकारों की राय प्रकाश गाबा ऑप्टो सर्किट्स (Opto Circuits) के मुनाफे में इजाफा
Banner
Banner
Banner
ऑप्टो सर्किट्स (Opto Circuits) के मुनाफे में इजाफा Print E-mail
News - कंपनियों की सुर्खियाँ
Tuesday, 07 February 2012 17:37

कारोबारी साल 2011-12 की तीसरी तिमाही में ऑप्टो सर्किट्स (इंडिया) लिमिटेड (Opto Circuits (India) Ltd) का कंसोलिडेटेड मुनाफा 30% बढ़ कर 125 करोड़ रुपये हो गया है।

इससे पिछले साल की इसी अवधि में इसका मुनाफा 96 करोड़ रुपये रहा था। इस दौरान इसकी कुल आमदनी में भी बढ़ोतरी हुई है। अक्टूबर-दिसंबर 2012 में कंपनी की कुल आमदनी 607 करोड़ रुपये रही है, जबकि साल 2010-11 की तीसरी तिमाही में इसकी आमदनी 428 करोड़ रुपये रही थी।
शेयर बाजार में ऑप्टो सर्किट के शेयर में गिरावट का रुख रहा। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) में कंपनी का शेयर 259.15 रुपये तक गिर गया। हालाँकि इसकी गिरावट में कमी आयी। बीएसई में कंपनी का शेयर 1.02% की गिरावट के साथ 261.45 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 07 फरवरी 2012)

 

Add comment


कंपनियों की सुर्खियाँ

स्पष्टीकरण (disclaimer) देखें। इस वेबसाइट या किसी भी अन्य माध्यम पर शेयर मंथन के किसी भी प्रकाशन या सेवा का उपयोग इस स्पष्टीकरण के अधीन है। 

Custom Search
Copyright © 2012 Share Manthan. All Rights Reserved.
Share Manthan is owned and managed by NaradVani Sanchar Madhyam Pvt. Ltd.