Home जानकारों की राय प्रकाश गाबा भारती एयरटेल (Bharti Airtel) का मुनाफा 22% घटा
Banner
Banner
Banner
भारती एयरटेल (Bharti Airtel) का मुनाफा 22% घटा Print E-mail
News - कंपनियों की सुर्खियाँ
Wednesday, 08 February 2012 10:28

देश की सबसे बड़ी दूरसंचार कंपनी भारती एयरटेल लिमिटेड (Bharti Airtel Ltd) ने नतीजों का ऐलान कर दिया है।

31 दिसंबर 2011 को खत्म तिमाही में सालाना आधार पर कंपनी का कंसोलिडेटेड मुनाफा 1303 करोड़ रुपये से 22% घटकर 1011 करोड़ रुपये रह गया। हालाँकि इस दौरान कंपनी की कुल आय 15,782 करोड रुपये से 17.3% बढ़कर 18,508 करोड़ रुपये हो गयी।
शेयर बाजार में भारती एयरटेल के शेयर में गिरावट का रुख है। नतीजों की खबर के बाद बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) में कंपनी का शेयर 354.60 रुपये तक नीचे चला गया। हालाँकि अभी इसकी गिरावट में कमी आयी है। बीएसई में सुबह 10:23 बजे कंपनी का शेयर 5.07% गिर कर 359.75 रुपये पर है। (शेयर मंथन, 08 फरवरी 2012)

 

Add comment


कंपनियों की सुर्खियाँ

स्पष्टीकरण (disclaimer) देखें। इस वेबसाइट या किसी भी अन्य माध्यम पर शेयर मंथन के किसी भी प्रकाशन या सेवा का उपयोग इस स्पष्टीकरण के अधीन है। 

Custom Search
Copyright © 2012 Share Manthan. All Rights Reserved.
Share Manthan is owned and managed by NaradVani Sanchar Madhyam Pvt. Ltd.