Home जानकारों की राय प्रकाश गाबा रिलायंस कैपिटल (Reliance Capital) का मुनाफा घटा
Banner
Banner
Banner
रिलायंस कैपिटल (Reliance Capital) का मुनाफा घटा Print E-mail
News - कंपनियों की सुर्खियाँ
Friday, 10 February 2012 16:56

अनिल धीरूभाई अंबानी ग्रुप की कंपनी रिलायंस कैपिटल लिमिटेड (Reliance Capital Ltd) के कंसोलिडेटेड मुनाफे में 43.4% की कमी आयी है।

31 दिसंबर को खत्म हुई तिमाही में कंपनी का मुनाफा घट कर 60.17 करोड़ रुपये हो गया है, जबकि अक्टूबर-दिसंबर 2010 में इसका मुनाफा 106.32 करोड़ रुपये दर्ज किया गया था। हालाँकि इस दौरान कंपनी की कुल आय में बढ़ोतरी हुई है। कंपनी की कुल आय अक्टूबर-दिसंबर 2010 के 1368.90 करोड़ रुपये से बढ़ कर इस तिमाही के दौरान 1586.79 करोड़ रुपये हो गयी है।
रिलायंस कैपिटल ने शुक्रवार को बाजार बंद होने के बाद नतीजे घोषित किए हैं। इसलिए बाजार की प्रतिक्रिया सोमवार के कारोबार में दिखेगी। हालाँकि शेयर बाजार में शुक्रवार के कारोबार में रिलायंस कैपिटल के शेयर भाव में गिरावट का रुख रहा। बीएसई में आज के कारोबार में कंपनी का शेयर 400.10 रुपये तक नीचे चला गया। हालाँकि इसकी गिरावट में कमी आयी। बीएसई में कंपनी का शेयर भाव 3.28% की कमजोरी के साथ 409.85 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 10 फरवरी 2012)

 

Add comment


कंपनियों की सुर्खियाँ

स्पष्टीकरण (disclaimer) देखें। इस वेबसाइट या किसी भी अन्य माध्यम पर शेयर मंथन के किसी भी प्रकाशन या सेवा का उपयोग इस स्पष्टीकरण के अधीन है। 

Custom Search
Copyright © 2012 Share Manthan. All Rights Reserved.
Share Manthan is owned and managed by NaradVani Sanchar Madhyam Pvt. Ltd.