Home जानकारों की राय प्रकाश गाबा डीएलएफ (DLF) का तिमाही मुनाफा 31% घटा
Banner
Banner
Banner
डीएलएफ (DLF) का तिमाही मुनाफा 31% घटा Print E-mail
News - कंपनियों की सुर्खियाँ
Saturday, 11 February 2012 12:01

रियल एस्टेट क्षेत्र की दिग्गज कंपनी डीएलएफ (DLF) ने दिसंबर तिमाही के नतीजों का ऐलान कर दिया है।

कंपनी का तिमाही कंसोलिडेटेड मुनाफा पिछली तिमाही के 372.41 करोड़ रुपये से घट कर 258.35 करोड़ रुपये हो गया है। इस तरह मुनाफे में तिमाही-दर-तिमाही 31% कमी आयी है। अगर 2010-11 की तीसरी तिमाही से तुलना करें तो मुनाफे में 44.52% की कमी आयी है। कंपनी की कुल आमदनी में भी कमी आयी है। यह पिछली तिमाही के 2577 करोड़ रुपये से 7% घट कर 2396 करोड़ रुपये पर पहुँची। तिमाही आमदनी की साल-दर-साल तुलना करने पर 8% की घट गयी है। कंपनी ने 2011-12 की तीसरी तिमाही में 1.52 रुपये की प्रति शेयर आय (ईपीएस) हासिल की है।
डीएलएफ ने शुक्रवार को बाजार बंद होने के बाद अपने नतीजे सामने रखे। इसकी प्रतिक्रिया सोमवार को बाजार खुलने पर कंपनी के शेयर पर दिखेगी। हालाँकि शेयर बाजार कल के कारोबार में कंपनी के शेयर में गिरावट रही। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) में कंपनी का शेयर 0.88% की कमजोरी के साथ 230.70 रुपये पर बंद हुआ था। (शेयर मंथन, 11 फरवरी 2012)

 

Add comment


कंपनियों की सुर्खियाँ

स्पष्टीकरण (disclaimer) देखें। इस वेबसाइट या किसी भी अन्य माध्यम पर शेयर मंथन के किसी भी प्रकाशन या सेवा का उपयोग इस स्पष्टीकरण के अधीन है। 

Custom Search
Copyright © 2012 Share Manthan. All Rights Reserved.
Share Manthan is owned and managed by NaradVani Sanchar Madhyam Pvt. Ltd.