|
जानकारों के ब्लॉग -
प्रकाश गाबा का ब्लॉग
|
|
Monday, 13 February 2012 10:19 |
|
भारतीय शेयर बाजार में तकनीकी रूप से अब भी रुझान ऊपर का ही है। हालाँकि पिछले 5 कारोबारी दिनों से बाजार एक सीमित दायरे में चलता रहा है, लेकिन यह 5322 के ऊपर टिका रहा है।
यह निफ्टी के लिए महत्वपूर्ण समर्थन स्तर का काम कर रहा है। वहीं ऊपर की ओर 5435 की बाधा पार होने पर निफ्टी के लिए अगला लक्ष्य 5481 का होगा। पिछले हफ्ते मैंने कहा था कि तकनीकी रूप से बाजार में अब भी तेजी का रुझान कायम है, लेकिन बाजार में अब खिंचाव लग रहा है। तब मैंने कहा था कि निफ्टी का अगला तार्किक लक्ष्य 5385 का है, जिसके बाद यह 5434 तक जा सकता है। पिछले 5 सत्रों में बाजार इसी के मुताबिक चला। एक सीमित दायरे में रहने के चलते साप्ताहिक बार चार्ट पर अनिश्चय का संकेत देने वाला बार बना। तकनीकी रुझान अब भी ऊपर का है, हालाँकि पहले बताये लक्ष्य हासिल हो चुके हैं। इस सप्ताह के अगले लक्ष्य 5481 और 5646 के हैं। वहीं इस हफ्ते अगर 5322 का स्तर टटे तो बिकवाली का दबाव बन सकता है। लिहाजा जब तक 5322 का स्तर सुरक्षित रहे, तब तक खरीदारी सौदों में रहा जा सकता है। प्रकाश गाबा, तकनीकी विश्लेषक (Prakash Gaba, Technical Analyst) (शेयर मंथन, 13 फरवरी 2012)
|