Home जानकारों की राय प्रकाश गाबा एसबीआई (SBI) को 4318 करोड़ रुपये का मुनाफा
Banner
Banner
Banner
एसबीआई (SBI) को 4318 करोड़ रुपये का मुनाफा Print E-mail
News - कंपनियों की सुर्खियाँ
Monday, 13 February 2012 19:40

अक्टूबर-दिसंबर 2011 तिमाही में देश के सबसे बड़े बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (State Bank of India) को कंसोलिडेटेड मुनाफा 4318 करोड़ रुपये हुआ है।

बैंक को पिछले कारोबारी साल की इसी तिमाही में 3710 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ था। बैंक की इस तिमाही में कुल आय 43156 करोड़ रुपये रही है। कारोबारी साल 2010-11 की तीसरी तिमाही में इसकी कुल आय 36967 करोड़ रुपये रही थी। इस तिमाही के आँकड़े पिछले वर्ष की तिमाही के आँकड़ों से तुलनीय नहीं है।
शेयर बाजार में एसबीआई के शेयर भाव में गिरावट का रुख रहा। नतीजे की खबर के बाद बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) में बैंक का शेयर 2097 रुपये तक नीचे चला गया। हालाँकि इसकी गिरावट में कमी आयी। बीएसई में बैंक का शेयर 2% की गिरावट के साथ 2129  रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 13 फरवरी 2012)

 

Add comment


कंपनियों की सुर्खियाँ

स्पष्टीकरण (disclaimer) देखें। इस वेबसाइट या किसी भी अन्य माध्यम पर शेयर मंथन के किसी भी प्रकाशन या सेवा का उपयोग इस स्पष्टीकरण के अधीन है। 

Custom Search
Copyright © 2012 Share Manthan. All Rights Reserved.
Share Manthan is owned and managed by NaradVani Sanchar Madhyam Pvt. Ltd.