Home जानकारों की राय प्रकाश गाबा टाटा मोटर्स (Tata Motors) का मुनाफा बढ़ा
Banner
Banner
Banner
टाटा मोटर्स (Tata Motors) का मुनाफा बढ़ा Print E-mail
News - कंपनियों की सुर्खियाँ
Tuesday, 14 February 2012 15:50

टाटा मोटर्स लिमिटेड (Tata Motors Ltd) के कंसोलिडेटेड मुनाफे में 40.5% में बढ़ोतरी हुई है।

कारोबारी साल 2011-12 की अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में कंपनी को 3406 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ है। पिछले कारोबारी साल की इसी तिमाही में कंपनी का मुनाफा 2424 करोड़ रुपये रहा था।
31 दिसंबर 2011 को खत्म हुए साल में कंपनी की शुद्घ बिक्री 45,199 करोड़ रुपये रही। पिछले साल में यह 31,441 करोड़ रुपये रही थी। इस दौरान कंपनी की कुल आमदनी में भी बढ़ोतरी हुई है। इस तिमाही में कंपनी की कुल आय 45,284 करोड़ रुपये रही। 31 दिसंबर 2010 को यह 31,451 करोड़ रुपये रही थी।
शेयर बाजार में टाटा मोटर्स के शेयर भाव में तेजी का रुख रहा। नतीजों की खबर के बाद बीएसई में कंपनी का शेयर 272.40 रुपये तक ऊपर चला गया। हालाँकि इसकी तेजी में कमी आयी। बीएसई में कंपनी का शेयर भाव 5.36% की मजबूती के साथ 272.10 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 14 फरवरी 2012)

 

Add comment


कंपनियों की सुर्खियाँ

स्पष्टीकरण (disclaimer) देखें। इस वेबसाइट या किसी भी अन्य माध्यम पर शेयर मंथन के किसी भी प्रकाशन या सेवा का उपयोग इस स्पष्टीकरण के अधीन है। 

Custom Search
Copyright © 2012 Share Manthan. All Rights Reserved.
Share Manthan is owned and managed by NaradVani Sanchar Madhyam Pvt. Ltd.