Home जानकारों की राय प्रकाश गाबा रिलायंस इन्फ्रा (Reliance Infra) के मुनाफे में मामूली इजाफा
Banner
Banner
Banner
रिलायंस इन्फ्रा (Reliance Infra) के मुनाफे में मामूली इजाफा Print E-mail
News - कंपनियों की सुर्खियाँ
Tuesday, 14 February 2012 17:38

अनिल धीरूभाई अंबानी समूह की कंपनी रिलायंस इन्फ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड (Reliance Infrastructure Ltd) का कंसोलिडेटेड मुनाफा 0.74% बढ़ गया है।

कारोबारी साल 2011-12 की अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में इसने 408 करोड़ रुपये का मुनाफा हासिल किया है, जबकि पिछले साल की समान अवधि में इसका मुनाफा 405 करोड़ रुपये रहा था। इस दौरान इसकी कुल आमदनी में भी वृद्धि हुई है और यह 3814 करोड़ रुपये से बढ़ कर 6290 करोड़ रुपये हो गयी है। इस दौरान कंपनी का ईपीएस (बेसिक) 18.84 रुपये हो गया है।
शेयर बाजार में रिलायंस इन्फ्रा के शेयर में तेजी का रुख रहा। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) में आज के कारोबार में कंपनी का शेयर 2.33% की मजबूती के साथ 615.85 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 14 फरवरी 2012)

 

Add comment


कंपनियों की सुर्खियाँ

स्पष्टीकरण (disclaimer) देखें। इस वेबसाइट या किसी भी अन्य माध्यम पर शेयर मंथन के किसी भी प्रकाशन या सेवा का उपयोग इस स्पष्टीकरण के अधीन है। 

Custom Search
Copyright © 2012 Share Manthan. All Rights Reserved.
Share Manthan is owned and managed by NaradVani Sanchar Madhyam Pvt. Ltd.