Home जानकारों की राय प्रकाश गाबा किंगफिशर एयरलाइंस (Kingfisher Airlines) को 444 करोड़ रुपये का घाटा
Banner
Banner
Banner
किंगफिशर एयरलाइंस (Kingfisher Airlines) को 444 करोड़ रुपये का घाटा Print E-mail
News - कंपनियों की सुर्खियाँ
Thursday, 16 February 2012 18:12

निजी विमानन कंपनी किंगफिशर एयरलाइंस (Kingfisher Airlines) के घाटे में बढ़ोतरी हुई है।

अक्टूबर-दिसंबर 2011 की तिमाही में कंपनी को 444 करोड़ रुपये का घाटा हुआ है। पिछले साल की इसी अवधि में कंपनी को 254 करोड़ रुपये का घाटा हुआ था। कंपनी की आमदनी में भी कमी आयी है। अक्टूबर-दिसंबर 2011 तिमाही में कंपनी की आमदनी 1547 करोड़ रुपये रही, जबकि पिछले साल की इसी अवधि में कंपनी की आय 1625 करोड़ रुपये रही थी।
शेयर बाजार में किंगफिशर एयरलाइंस के शेयर में मजबूती का रुख रहा। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) में कंपनी का शेयर 0.75% की बढ़त के साथ 26.95 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 16 फरवरी 2012)

 

Add comment


कंपनियों की सुर्खियाँ

स्पष्टीकरण (disclaimer) देखें। इस वेबसाइट या किसी भी अन्य माध्यम पर शेयर मंथन के किसी भी प्रकाशन या सेवा का उपयोग इस स्पष्टीकरण के अधीन है। 

Custom Search
Copyright © 2012 Share Manthan. All Rights Reserved.
Share Manthan is owned and managed by NaradVani Sanchar Madhyam Pvt. Ltd.