|
News -
कंपनियों की सुर्खियाँ
|
|
Thursday, 16 February 2012 18:36 |
|
मैकनली भारत इंजीनियरिंग कंपनी लिमिटेड (McNally Bharat Engineering Company Ltd) को नया ठेका हासिल हुआ है।
यह ठेका 2,539,255 यूरो का है। यह ठेका कंपनी की सब्सीडियरी कंपनी एमबीई कोल एंड मिनिरल टेक्नोलॉजी को टिली स्थित कंपनी कॉम्पैनिया माइनेरिया डेल पैसिफिको (सीएमपी) से फ्लोटेशन सिस्टम की आपूर्ति के लिए मिला है। शेयर बाजार में मैकनली भारत के शेयर भाव में तेजी का रुख रहा। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) में कंपनी का शेयर 122.85 रुपये तक चढ़ गया। हालाँकि इसकी मजबूती में कमी आयी। बीएसई में यह 3.78% की मजबूती के साथ 120.75 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 16 फरवरी 2012) |