|
जानकारों के ब्लॉग -
प्रकाश गाबा का ब्लॉग
|
|
Tuesday, 21 February 2012 10:57 |
|
शुक्रवार को निफ्टी के दैनिक चार्ट पर बना बार अनिश्चय का संकेत दे रहा है।
इसका मतलब यह है कि बाजार की मौजूदा चाल यहाँ अटक सकती है। ऐसा होता है या नहीं, इसे समझने के लिए 5540 के स्तर पर नजर रखनी होगी, जहाँ निफ्टी के लिए महत्वपूर्ण समर्थन स्तर है। वहीं आज के लिए 5617 और 5646 के लक्ष्य दिख रहे हैं। पिछले हफ्ते की शुरुआत में मैंने कहा था कि तकनीकी रुझान अब भी ऊपर का है, हालाँकि पहले बताये लक्ष्य हासिल हो चुके हैं। तब मैंने बताया था कि इस सप्ताह के अगले लक्ष्य 5481 और 5646 के हैं और मेरी सलाह थी कि जब तक 5322 का स्तर सुरक्षित रहे, तब तक खरीदारी सौदों में रहा जा सकता है। बाजार इसके मुताबिक ही चला और हमारे लक्ष्य के करीब तक जाने के बाद हफ्ते में बढ़त दर्ज करने में कामयाब रहा। इस हफ्ते के लिए भी बाजार का रुझान सकारात्मक लग रहा है और 5646 का लक्ष्य कायम है। यह छोटा हफ्ता है और वायदा एक्सपायरी में केवल 3 दिन हैं। कारोबारी नजरिये से मेरी सलाह होगी कि जब तक निफ्टी 5540 के नीचे न बंद हो, तब तक खरीदारी सौदों में बने रहा जा सकता है। प्रकाश गाबा, तकनीकी विश्लेषक (Prakash Gaba, Technical Analyst) (शेयर मंथन, 21 फरवरी 2012)
|