|
News -
कंपनियों की सुर्खियाँ
|
|
Tuesday, 21 February 2012 17:18 |
|
बैंक ऑफ महाराष्ट्र (Bank of Maharashtra) ने अपने बेस रेट में 0.10% अंक घटाने का फैसला किया है।
बैंक की नयी दर 10.70% से घट कर 10.60% होगी। बैंक द्वारा किया गया यह बदलाव 21 फरवरी 2012 से लागू हो गया है। बैंक ने अपने बेंचमार्क प्राइम लेंडिग दर (बीपीएलआर) में की बदलाव नहीं किया है। बैंक की यह दर 15% है। शेयर बाजार में बैंक ऑफ महाराष्ट्र के शेयर में मजबूती का रुख रहा। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) में कारोबार में बैंक का शेयर 0.53% की बढ़त के साथ 57.10 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 21 फरवरी 2012) |