Home जानकारों की राय प्रकाश गाबा रिलायंस (Reliance) ने सिबुर (Sibur) से मिलाया हाथ
Banner
Banner
Banner
रिलायंस (Reliance) ने सिबुर (Sibur) से मिलाया हाथ Print E-mail
News - कंपनियों की सुर्खियाँ
Wednesday, 22 February 2012 11:33

भारत की सबसे बड़ी निजी कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance Industries) ने रूस (Russia) की पेट्रोकेमिकल कंपनी सिबुर (Sibur) के साथ संयुक्त उपक्रम बनाने का ऐलान किया है।

इसके तहत कंपनी भारत में ब्यूटाइल रबर बनायेगी। दोनों कंपनियाँ मिलकर एक संयुक्त उपक्रम कंपनी का गठन करेगीं। इसमें रिलायंस की 74.9% और सिबुर की 25.1% की हिस्सेदारी होगी। रिलायंस इंडस्ट्रीज का कहना है कि ब्यूटाइल रबर के लिए करीब 2,250 करोड़ रुपये की लागत से गुजरात के जामनगर में एक यूनिट लगाया जायेगा। भारत में ब्यूटाइल रबर का यह पहला प्लांट होगा। इसकी वार्षिक उत्पादन क्षमता एक लाख टन की होगी।
इस खबर के बाद से शेयर बाजार में रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance Industries) के शेयर भाव में तेजी का रुख है। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) में आज के शुरुआती कारोबार में कंपनी का शेयर 855.70 रुपये तक ऊपर चला गया। हालाँकि अब इसकी मजबूती में कमी आयी है। बीएसई में सुबह 11:28 बजे कंपनी का शेयर भाव 1.44% की बढ़त के साथ 853.90 रुपये पर है। (शेयर मंथन, 22 फरवरी 2012)

 

Add comment


कंपनियों की सुर्खियाँ

स्पष्टीकरण (disclaimer) देखें। इस वेबसाइट या किसी भी अन्य माध्यम पर शेयर मंथन के किसी भी प्रकाशन या सेवा का उपयोग इस स्पष्टीकरण के अधीन है। 

Custom Search
Copyright © 2012 Share Manthan. All Rights Reserved.
Share Manthan is owned and managed by NaradVani Sanchar Madhyam Pvt. Ltd.