Home निःशुल्क सदस्य बनें
Banner
Banner
Banner
ग्रासिम इंडस्ट्रीज (Grasim Industries) को 669.07 करोड़ रुपये का मुनाफा PDF Print E-mail
Written by शेयर मंथन   
Tuesday, 24 January 2012 17:36

ग्रासिम इंडस्ट्रीज लिमिटेड (Grasim Industries Ltd) का कंसोलिडेटेड मुनाफा अक्टूबर-दिसंबर 2011 की तिमाही में 669.07 करोड़ रुपये रहा है।

पिछले अक्टूबर-दिसंबर 2010 की तिमाही में यह 501.76 करोड़ रुपये था। इस तिमाही में कंपनी की कुल आय 6504.98 करोड़ रुपये रही है, जबकि पिछले साल इसी तिमाही में यह 5531.72 करोड़ रुपये रही थी। इस तिमाही के आँकड़े पिछले वर्ष की तिमाही के आँकड़ों से तुलनीय नहीं है।
कंपनी के नतीजे मंगलवार को बाजार बंद होने के बाद आये हैं। इसलिए पहली प्रतिक्रिया अब बुधवार को बाजार खुलने बाद ही दिखेगी। शेयर बाजार में आज के कारोबार में ग्रासिम इंडस्ट्रीज के शेयर भाव में गिरावट का रुख रहा। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) में मंगलवार को कंपनी का शेयर 32.25 रुपये यानी 1.28% की कमजोरी के साथ 2490.65 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 24 जनवरी 2012)

Last Updated ( Tuesday, 24 January 2012 17:38 )
 

Add comment


कंपनियों की सुर्खियाँ

स्पष्टीकरण (disclaimer) देखें। इस वेबसाइट या किसी भी अन्य माध्यम पर शेयर मंथन के किसी भी प्रकाशन या सेवा का उपयोग इस स्पष्टीकरण के अधीन है। 

Custom Search
Copyright © 2012 Share Manthan. All Rights Reserved.
Share Manthan is owned and managed by NaradVani Sanchar Madhyam Pvt. Ltd.