Home निःशुल्क सदस्य बनें
Banner
Banner
Banner
ल्युपिन (Lupin) का मुनाफा बढ़ा PDF Print E-mail
Written by शेयर मंथन   
Tuesday, 24 January 2012 17:54

कारोबारी साल अक्टूबर-दिसंबर 2011 की तिमाही में ल्युपिन लिमिटेड (Lupin Ltd) का कंसोलिडेटेड मुनाफा 235 करोड़ रुपये रहा है।

यह पिछले कारोबारी साल की इसी तिमाही के 224 करोड़ रुपये से 5% अधिक है। कंपनी की तिमाही कुल आमदनी भी 1514 करोड़ रुपये से बढ़ कर 1822 करोड़ रुपये रह गयी है। इस तरह कंपनी की तिमाही कुल आमदनी में साल-दर-साल 20% की बढ़ोतरी हुई है।
शेयर बाजार में ल्युपिन के शेयर में मजबूती का रुख है। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) में आज के कारोबार में कंपनी का शेयर 454.95 रुपये तक ऊपर चला गया। हालाँकि इसकी बढ़त में कमी आयी। बीएसई में कंपनी का शेयर 1.85% की मजबूती के साथ 445.55 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 24 जनवरी 2012)

Last Updated ( Tuesday, 24 January 2012 17:56 )
 

Add comment


कंपनियों की सुर्खियाँ

स्पष्टीकरण (disclaimer) देखें। इस वेबसाइट या किसी भी अन्य माध्यम पर शेयर मंथन के किसी भी प्रकाशन या सेवा का उपयोग इस स्पष्टीकरण के अधीन है। 

Custom Search
Copyright © 2012 Share Manthan. All Rights Reserved.
Share Manthan is owned and managed by NaradVani Sanchar Madhyam Pvt. Ltd.