Home निःशुल्क सदस्य बनें
Banner
Banner
Banner
कैडिला हेल्थकेयर (Cadila Healthcare) का मुनाफा घटा PDF Print E-mail
Written by शेयर मंथन   
Tuesday, 07 February 2012 17:18

कारोबारी साल 2011-12 की तीसरी तिमाही में कैडिला हेल्थकेयर लिमिटेड (Cadila Healthcare Ltd) का कंसोलिडेटेड मुनाफा 8% घट कर 149 करोड़ रुपये हो गया है।

इससे पिछले साल की इसी अवधि में इसका मुनाफा 162 करोड़ रुपये रहा था। हालाँकि इस दौरान इसकी आमदनी में बढ़ोतरी हुई है। अक्टूबर-दिसंबर 2011 में कंपनी की आमदनी 1401 करोड़ रुपये रही है। इससे पिछले कारोबारी साल 2010-11 की तीसरी तिमाही में इसकी आमदनी 1170 करोड़ रुपये रही थी।
शेयर बाजार में कैडिला हेल्थकेयर के शेयर में गिरावट का रुख रहा। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) में आज के कारोबार में कंपनी का शेयर 2.16% की कमजोरी के साथ 659.85 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 07 फरवरी 2012)

Last Updated ( Tuesday, 07 February 2012 17:20 )
 

Add comment


कंपनियों की सुर्खियाँ

स्पष्टीकरण (disclaimer) देखें। इस वेबसाइट या किसी भी अन्य माध्यम पर शेयर मंथन के किसी भी प्रकाशन या सेवा का उपयोग इस स्पष्टीकरण के अधीन है। 

Custom Search
Copyright © 2012 Share Manthan. All Rights Reserved.
Share Manthan is owned and managed by NaradVani Sanchar Madhyam Pvt. Ltd.