|
ऑप्टो सर्किट्स (Opto Circuits) के मुनाफे में इजाफा |
|
|
|
|
Written by शेयर मंथन
|
|
Tuesday, 07 February 2012 17:37 |
|
कारोबारी साल 2011-12 की तीसरी तिमाही में ऑप्टो सर्किट्स (इंडिया) लिमिटेड (Opto Circuits (India) Ltd) का कंसोलिडेटेड मुनाफा 30% बढ़ कर 125 करोड़ रुपये हो गया है।
इससे पिछले साल की इसी अवधि में इसका मुनाफा 96 करोड़ रुपये रहा था। इस दौरान इसकी कुल आमदनी में भी बढ़ोतरी हुई है। अक्टूबर-दिसंबर 2012 में कंपनी की कुल आमदनी 607 करोड़ रुपये रही है, जबकि साल 2010-11 की तीसरी तिमाही में इसकी आमदनी 428 करोड़ रुपये रही थी। शेयर बाजार में ऑप्टो सर्किट के शेयर में गिरावट का रुख रहा। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) में कंपनी का शेयर 259.15 रुपये तक गिर गया। हालाँकि इसकी गिरावट में कमी आयी। बीएसई में कंपनी का शेयर 1.02% की गिरावट के साथ 261.45 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 07 फरवरी 2012) |
|
Last Updated ( Tuesday, 07 February 2012 17:38 )
|