|
ओएनजीसी (ONGC) का मुनाफा घट कर 6741 करोड़ रुपये |
|
|
|
|
Written by शेयर मंथन
|
|
Wednesday, 08 February 2012 19:15 |
|
कारोबारी साल 2011-12 की तीसरी तिमाही में ऑयल एंड नेचुरल गैस कॉर्पोरेशन लिमिटेड (Oil & Natural Gas Corporation Ltd) का मुनाफा 5% घट गया है।
अक्टूबर-दिसंबर 2011 की तिमाही में कंपनी का मुनाफा 6741 करोड़ रुपये रहा है, जबकि पिछले साल की समान तिमाही में यह 7083 करोड़ रुपये रहा था। कंपनी की कुल आय में भी कमी आयी है। कारोबारी साल 2011-12 की तीसरी तिमाही में कंपनी की कुल आय 19475 करोड़ रुपये रही है, जबकि पिछले साल की समान अवधि में इसकी आय 21473 करोड़ रही थी। शेयर बाजार में ओएनजीसी के शेयर भाव में गिरावट का रुख रहा। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) में आज कंपनी का शेयर 1.29% की कमजोरी के साथ 282.95 रुपये पर बंद हुआ। हालाँकि इससे पहले यह नीचे की ओर 278.75 रुपये तक चला गया था। (शेयर मंथन, 08 फरवरी 2012) |
|
Last Updated ( Wednesday, 08 February 2012 19:17 )
|