|
रिलायंस कैपिटल (Reliance Capital) का मुनाफा घटा |
|
|
|
|
Written by शेयर मंथन
|
|
Friday, 10 February 2012 16:56 |
|
अनिल धीरूभाई अंबानी ग्रुप की कंपनी रिलायंस कैपिटल लिमिटेड (Reliance Capital Ltd) के कंसोलिडेटेड मुनाफे में 43.4% की कमी आयी है।
31 दिसंबर को खत्म हुई तिमाही में कंपनी का मुनाफा घट कर 60.17 करोड़ रुपये हो गया है, जबकि अक्टूबर-दिसंबर 2010 में इसका मुनाफा 106.32 करोड़ रुपये दर्ज किया गया था। हालाँकि इस दौरान कंपनी की कुल आय में बढ़ोतरी हुई है। कंपनी की कुल आय अक्टूबर-दिसंबर 2010 के 1368.90 करोड़ रुपये से बढ़ कर इस तिमाही के दौरान 1586.79 करोड़ रुपये हो गयी है। रिलायंस कैपिटल ने शुक्रवार को बाजार बंद होने के बाद नतीजे घोषित किए हैं। इसलिए बाजार की प्रतिक्रिया सोमवार के कारोबार में दिखेगी। हालाँकि शेयर बाजार में शुक्रवार के कारोबार में रिलायंस कैपिटल के शेयर भाव में गिरावट का रुख रहा। बीएसई में आज के कारोबार में कंपनी का शेयर 400.10 रुपये तक नीचे चला गया। हालाँकि इसकी गिरावट में कमी आयी। बीएसई में कंपनी का शेयर भाव 3.28% की कमजोरी के साथ 409.85 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 10 फरवरी 2012) |
|
Last Updated ( Friday, 10 February 2012 16:58 )
|