Home निःशुल्क सदस्य बनें
Banner
Banner
Banner
आरकॉम (RCOM) का मुनाफा घट कर 186 करोड़ रुपये PDF Print E-mail
Written by शेयर मंथन   
Friday, 10 February 2012 17:59

अनिल धीरूभाई अंबानी ग्रुप की कंपनी रिलायंस कम्युनिकेशंस लिमिटेड (Reliance Communications Ltd) के कंसोलिडेटेड मुनाफे में 61.25% की कमी आयी है।

31 दिसंबर को खत्म हुई तिमाही में कंपनी का मुनाफा घट कर 186 करोड़ रुपये हो गया है, जबकि अक्टूबर-दिसंबर 2010 में इसका मुनाफा 480 करोड़ रुपये दर्ज किया गया था। हालाँकि इस दौरान कंपनी की कुल आय में बढ़ोतरी हुई है। कंपनी की कुल आय अक्टूबर-दिसंबर 2010 के 5004 करोड़ रुपये से बढ़ कर इस तिमाही के दौरान 5052 करोड़ रुपये हो गयी है।
रिलायंस कम्युनिकेशंस ने शुक्रवार को बाजार बंद होने के बाद नतीजे घोषित किए हैं। इसलिए बाजार की प्रतिक्रिया सोमवार के कारोबार में दिखेगी। हालाँकि शेयर बाजार में शुक्रवार के कारोबार में कंपनी के शेयर भाव में गिरावट का रुख रहा। बीएसई में आज के कारोबार में कंपनी का शेयर 92.65 रुपये तक नीचे चला गया। हालाँकि इसकी गिरावट में कमी आयी। बीएसई में कंपनी का शेयर भाव 1.16% की कमजोरी के साथ 93.95 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 10 फरवरी 2012)

Last Updated ( Friday, 10 February 2012 18:01 )
 

Add comment


कंपनियों की सुर्खियाँ

स्पष्टीकरण (disclaimer) देखें। इस वेबसाइट या किसी भी अन्य माध्यम पर शेयर मंथन के किसी भी प्रकाशन या सेवा का उपयोग इस स्पष्टीकरण के अधीन है। 

Custom Search
Copyright © 2012 Share Manthan. All Rights Reserved.
Share Manthan is owned and managed by NaradVani Sanchar Madhyam Pvt. Ltd.