रोल्टा को मिला न्यूक्लियर रिऐक्टर प्रोजेक्ट Print E-mail
Written by शेयर मंथन   
Wednesday, 03 March 2010 13:42

रोल्टा को न्यूक्लियर रिऐक्टर सिस्टम इंजीनियरिंग डिजाइन की एक परियोजना मिली है।

कंपनी का कहना है कि यह अंतरराष्ट्रीय महत्व की और अपनी तरह की पहली परियोजना है, जो उसे उन्नत न्यूक्लियर तकनीकों पर काम करने का अवसर देगी।
भारत में परमाणु ऊर्जा इंजीनियरिंग का कारोबार बढ़ रहा है, जिससे रोल्टा जैसी कंपनियों को उच्च स्तर की इंजीनियरिंग सेवाएँ देने का मौका मिल रहा है। कंपनी के मुताबिक भारतीय परमाणु ऊर्जा क्षेत्र में वह पहले से कई परियोजनाओं में शामिल है, लेकिन यह परियोजना इस क्षेत्र में रोल्टा को स्थापित करने में खास तौर पर मददगार होगी।

इस खबर का कंपनी के शेयर भाव पर सकारात्मक असर दिख रहा है। बीएसई में दोपहर 2.17 बजे रोल्टा इंडिया के शेयर का भाव करीब 0.61% की मजबूती के साथ 180.80 रुपये पर है। (शेयर मंथन, 03 मार्च 2010) 

Last Updated ( Wednesday, 03 March 2010 14:20 )
 

कंपनियों की सुर्खियाँ

Custom Search
Copyright © 2010 Share Manthan. All Rights Reserved.
Share Manthan is owned and managed by NaradVani Sanchar Madhyam Pvt. Ltd.

स्पष्टीकरण (disclaimer) देखें। इस वेबसाइट या किसी भी अन्य माध्यम पर शेयर मंथन के किसी भी प्रकाशन या सेवा का उपयोग इस स्पष्टीकरण के अधीन है। 

 
Banner