अटक गया बाजार Print E-mail
Written by शेयर मंथन   
Tuesday, 09 March 2010 09:35

चेतन शर्मा, सलाहकार संपादक ज़ी बिज़नेस

खरीदार दीवाना होता है
मस्ताना होता है
हर नुकसान से
हर गम से

पहचाना होता है
सटोरिया कहे निवेशक से
परे चला जा
मेरी तरह जल जायेगा
यहाँ नहीं आ
वो नहीं सुनता
उसरो जल जाना होता है
हर नुकसान से
हर गम से
पहचाना होता है
अमेरिकी में अब डॉलर
चढ़ने लगा है
टेक्नोलॉजी का शेयर
बढ़ने लगा है
और निवेशक धातु से
बिछड़ने लगा है
और यहाँ महिला बिल पर
मचा बवाल 
बजट पर भी
उठ सकते हैं सवाल
ऐसा हो तो बाजार का
बुरा होगा हाल
उधर डेमलर टाटा मोटर में
बेचेगा हिस्सेदारी
एलएंडटी की ऊर्जा कारोबार में
घुसने की है बारी
एसबीआई अपनी पूँजी
बढ़ाने के लिए
कर सकता है
प्रिफरेंशियल शेयर जारी
एस्सार कर रहा है
लंदन में लिस्ट
करने की तैयारी
कुछ भी कहें बाजार
बड़ी खबर के बिना
लटक गया है
महिला बिल की तरह
झटक गया है
5000 और 5100 के बीच
अटक गया है
(शेयर मंथन, 09 मार्च 2010)

Last Updated ( Tuesday, 09 March 2010 09:38 )
 

कंपनियों की सुर्खियाँ

Custom Search
Copyright © 2010 Share Manthan. All Rights Reserved.
Share Manthan is owned and managed by NaradVani Sanchar Madhyam Pvt. Ltd.

स्पष्टीकरण (disclaimer) देखें। इस वेबसाइट या किसी भी अन्य माध्यम पर शेयर मंथन के किसी भी प्रकाशन या सेवा का उपयोग इस स्पष्टीकरण के अधीन है। 

 
Banner