|
गरवारे ऑफशोर को ओएनजीसी से ठेका |
|
|
|
Written by शेयर मंथन
|
|
Tuesday, 09 March 2010 17:16 |
|
गरवारे ऑफशोर सर्विसेंज लिमिटेड को ओएनजीसी की ओर से एक ठेका मिला है।
यह ठेका करीब 22.50 करोड़ रुपये प्रति वर्ष का है। कंपनी को यह ठेका प्लेटफार्म सप्लाई वेसल, एम.वी. कैलाश के लिए मिला है। शेयर बाजार में आज के कारोबार में गरवारे ऑफशोर के शेयर भाव में कमजोरी का रुख रहा। बीएसई में आज कंपनी का शेयर 3.80 रुपये यानी 1.95% की गिरावट के साथ 191 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 09 मार्च 2010) |
|
Last Updated ( Tuesday, 09 March 2010 17:19 )
|