|
समय-समय पर दायरा बदलता रहेगा |
|
|
|
Written by शेयर मंथन
|
|
Wednesday, 10 March 2010 10:46 |
चेतन शर्मा, सलाहकार संपादक, ज़ी बिजनेस
सौदे मिल के बिठायेंगे हाले-दिल आपको सुनायेंगे हम चाहते हरा रंग हो ये बाजार रंगीन बनायेंगे
मुनाफे हम से बने खरीद ले ऐसा सामान दाम छू जाये आसमान हम ही तो निवेशक के साथी हैं बना दें उसका जहान और आजकल निवेशक नहीं ले पा रहा निर्णय इस अनिश्चित बाजार में बेचें या रखें कहते हैं जानकार हर गिरावट में बनो खरीदार लेकिन मार्च की बिकवाली भी सर पर है सवार सिगरेट बनाने पर बंद होगी एफडीआई एनएमडीसी और बैंक ऑफ राजस्थान के शेयरधारक के लिए शामत आयी एमएंडएम हो रही है रेनॉ से जुदा अब एनबीए पर हो रही है फिदा जीएसके फार्मा दाम घटा कर लुभा रही है खरीदारी कंपनियाँ अब जमकर बढ़ा रही हैं कर्मचारी इन सब के बीच बाजार एक दायरे में चलता रहेगा बड़ी चाल की चाहत में मचलता रहेगा बस समय समय पर दायरा बदलता रहेगा (शेयर मंथन, 10 मार्च 2010) |
|
Last Updated ( Wednesday, 10 March 2010 10:50 )
|