Home निःशुल्क सदस्य बनें
Banner
Banner
सुप्रीम इन्फ्रास्ट्रक्चर को 405.44 करोड़ रुपये के ठेके Print E-mail
Written by शेयर मंथन   
Wednesday, 10 March 2010 14:40

मुंबई-स्थित सुप्रीम इन्फ्रास्ट्रक्चर इंडिया लिमिटेड को दो नये ठेके हासिल हुए हैं।

कुल मिला कर ये ठेके 405.44 करोड़ रुपये के हैं। ये ठेके महाराष्ट्र स्टेट इलेक्ट्रिसिटी डिस्टीब्यूशन कंपनी लिमिटेड और पंजाब इन्फ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट बोर्ड से मिले हैं। इन ठेकों के साथ ही कंपनी की कुल आर्डर बुक की स्थिति 1447 करोड़ रुपये तक पहुँच गयी है।
बीएसई पर सुप्रीम इन्फ्रास्ट्रक्चर का शेयर आज सुबह 187.80 रुपये पर खुला। इस खबर के बाद इसमें तेजी ही देखने को मिली। कंपनी का शेयर 195 रुपये तक चला गया। हालाँकि बाद में इसकी मजबूती में कमी आयी और कंपनी का शेयर लाल निशान पर चला गया। दोपहर 2.31 बजे कंपनी का शेयर 1.25 रुपये यानी 0.67% की कमजोरी 186.55 पर है। (शेयर मंथन, 10 मार्च 2010)

Last Updated ( Wednesday, 10 March 2010 14:59 )
 

Add comment


कंपनियों की सुर्खियाँ

स्पष्टीकरण (disclaimer) देखें। इस वेबसाइट या किसी भी अन्य माध्यम पर शेयर मंथन के किसी भी प्रकाशन या सेवा का उपयोग इस स्पष्टीकरण के अधीन है। 

Custom Search
Copyright © 2012 Share Manthan. All Rights Reserved.
Share Manthan is owned and managed by NaradVani Sanchar Madhyam Pvt. Ltd.
 
Banner