Home निःशुल्क सदस्य बनें
Banner
Banner
थर्मेक्स ने किया बैबकॉक एंड विलकॉक्स के साथ करार Print E-mail
Written by शेयर मंथन   
Wednesday, 10 March 2010 15:25

थर्मेक्स लिमिटेड ने बैबकॉक एंड विलकॉक्स के साथ मिलकर एक संयुक्त उपक्रम बनाने के लिए करार किया है।

इस उपक्रम में कंपनी की 51% और बैबकॉक एंड विलकॉक्स की 49% हिस्सेदारी होगी। इस उपक्रम का उद्देश्य भारतीय ऊर्जा क्षेत्र के लिए सुपर क्रिटिकल बॉयलरों का निर्माण करना होगा। 
इस खबर का शेयर बाजार में थर्मेक्स के शेयर भाव पर सकारात्मक असर दिख रहा है। बीएसई में आज के कारोबार में कंपनी का शेयर ऊपर की ओर 681 रुपये तक चला गया। हालाँकि अब इसकी बढ़त में कमी आयी है और दोपहर 3.11 बजे यह 2.27% की मजबूती के साथ 670 रुपये पर है। (शेयर मंथन, 10 मार्च 2010)

Last Updated ( Wednesday, 10 March 2010 15:34 )
 

Add comment


कंपनियों की सुर्खियाँ

स्पष्टीकरण (disclaimer) देखें। इस वेबसाइट या किसी भी अन्य माध्यम पर शेयर मंथन के किसी भी प्रकाशन या सेवा का उपयोग इस स्पष्टीकरण के अधीन है। 

Custom Search
Copyright © 2012 Share Manthan. All Rights Reserved.
Share Manthan is owned and managed by NaradVani Sanchar Madhyam Pvt. Ltd.
 
Banner