|
एचडीएफसी बैंक का एडीआर उछला |
|
|
|
Written by शेयर मंथन
|
|
Thursday, 11 March 2010 08:32 |
|
अमेरिकी शेयर बाजारों में बुधवार को ज्यादातर भारतीय एडीआर में तेजी नजर आयी।
खासकर एचडीएफसी बैंक के एडीआर में जमकर खरीदारी हुई। एचडीएफसी बैंक के एडीआर में सबसे ज्यादा 4.62% की उछाल रही। इसके बाद एमटीएनएल में 3.10% की अच्छी मजबूती दिखी। टाटा मोटर्स के एडीआर में करीब 1% की तेजी रही। सत्यम कंप्यूटर्स और इन्फोसिस के एडीआर में 0.55% की मजबूती रही। आईसीआईसीआई बैंक में भी 0.15% की हल्की बढ़त रही। गिरने वाले एडीआर की बात करें तो सबसे ज्यादा 1.95% पिटाई रीडिफ की हुई। सिफी में भी 1.7% की कमजोरी रही। पटनी कंप्यूटर्स में भी 1% से ज्यादा की गिरावट रही। विप्रो में भी हल्की कमजोरी रही। (शेयर मंथन, 11 मार्च 2010) |
|
Last Updated ( Thursday, 11 March 2010 08:40 )
|