|
सेंचुरी प्लाइबोर्ड ने छुआ 52 हफ्तों का उच्चतम स्तर |
|
|
|
Written by शेयर मंथन
|
|
Thursday, 11 March 2010 13:08 |
|
बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) में आज के कारोबार में सेंचुरी प्लाइबोर्ड का शेयर उछल कर 54.95 रुपये तक चला गया।
यह इस शेयर का 52 हफ्तों का सबसे ऊँचा स्तर है। हालाँकि अब इसकी मजबूती में कमी आयी है और दोपहर 12:50 बजे यह 14.11% की बढ़त के साथ 54.20 रुपये पर है। कल के कारोबार में यह 47.50 रुपये पर बंद हुआ था। कंपनी के बारे में खबर है कि वह जून तक अपने सीमेंट डिविजन के कारोबार का आईपीओ ला सकती है। इस आईपीओ के जरिये कंपनी की 200 करोड़ रुपये जुटाने की योजना है। (शेयर मंथन, 11 मार्च 2010) |
|
Last Updated ( Thursday, 11 March 2010 13:13 )
|