Home निःशुल्क सदस्य बनें
Banner
Banner
रिलायंस समूह पर रखियेगा नजर Print E-mail
Written by शेयर मंथन   
Tuesday, 22 June 2010 10:01

चेतन शर्मा, सलाहकार संपादक, ज़ी बिजनेस

चूड़ी नहीं ये बाजार है
देखो देखो टूटे ना
निवेशक यह आशिक नहीं
देखो देखो रूठे ना

कभी है ये हरा
कभी नहीं है भरा
दिखाता है कभी लाल
कभी सर पर होता है सवार
कभी मुँडाता है सर के बाल
काँच जैसा है कुछ
ना झूठा है ना सच्चा
बूढ़े हो जाने पर भी
रह जाता है निवेशक बच्चा
चूड़ी नहीं ये बाजार है
देखो देखो टूटे ना
निवेशक यह आशिक नहीं
देखो देखो रूठे ना
कभी चलता है अपने दम पे
कभी निकाल देता है दम
कभी जमा देता हैं रंग
पर कभी खुद से जाता है जम
है बड़ा मुश्किल इसे समझना
और भी मुश्किल है समझाना
जब जाते हैं इसमें फंस
और फंसना बन जाता है फसाना
चूड़ी नहीं ये बाजार है
देखो देखो टूटे ना
निवेशक यह आशिक नहीं
देखो देखो रूठे ना
दो हफ्ते की चाल के बाद
डॉव जोंस कल गया थम
इस बात के बावजूद
कि चीन ने मुद्रा को
दिया है कुछ दम
लेकिन सोने के दाम
छू रहे हैं ऊंचाई
शेयर बाजार पे
रह रही है परछाईं
रिलायंस समूह पर रखियेगा नजर
दोनों भाइयों की राजनीति का
क्या होगा असर
और सेट्लमेंट के पहले
चल रहा बाजार
क्या जायेगा थम
उम्मीद है कि
5200 और 5300 के बीच
जायेगा जम
(शेयर मंथन, 22 जून 2010)

Last Updated ( Tuesday, 22 June 2010 10:04 )
 

Add comment


कंपनियों की सुर्खियाँ

स्पष्टीकरण (disclaimer) देखें। इस वेबसाइट या किसी भी अन्य माध्यम पर शेयर मंथन के किसी भी प्रकाशन या सेवा का उपयोग इस स्पष्टीकरण के अधीन है। 

Custom Search
Copyright © 2012 Share Manthan. All Rights Reserved.
Share Manthan is owned and managed by NaradVani Sanchar Madhyam Pvt. Ltd.
 
Banner