Home निःशुल्क सदस्य बनें
Banner
Banner
पार्कवे की हिस्सेदारी बेचेगी फोर्टिस हेल्थकेयर Print E-mail
Written by शेयर मंथन   
Monday, 26 July 2010 17:08

फोर्टिस हेल्थकेयर ने सिंगापुर की हेल्थकेयर कंपनी पार्कवे में विनिवेश का फैसला लिया है।

कंपनी अपनी करीब 25% हिस्सेदारी मलेशिया की कंपनी खजाना को बेच देगी।
खजाना ने पार्कवे के शेयर 3.95 सिंगापुर डॉलर में खरीदने का ऑफर दिया है। इसे फोर्टिस हेल्थकेयर ने मंजूर कर लिया है। इससे फोर्टिस हेल्थकेयर को 398 करोड़ रुपये मिलेंगे और साथ ही कर्ज का बोझ भी थोड़ा कम होगा। अभी फोर्टिस हेल्थकेयर पर पर कुल 3345 करोड़ रुपये का कर्ज है।
शेयर बाजार में आज के कारोबार में फोर्टिस हेल्थकेयर के शेयर भाव में तेजी का रुख रहा इस खबर के बाद कंपनी का शेयर 162.20 रुपये तक चढ़ गया। हालाँकि इसकी तेजी में कमी आयी। बीएसई में कंपनी का शेयर 2.93% की मजबूती के साथ 156.30 पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 26 जुलाई 2010)

Last Updated ( Monday, 26 July 2010 17:36 )
 

Add comment


कंपनियों की सुर्खियाँ

स्पष्टीकरण (disclaimer) देखें। इस वेबसाइट या किसी भी अन्य माध्यम पर शेयर मंथन के किसी भी प्रकाशन या सेवा का उपयोग इस स्पष्टीकरण के अधीन है। 

Custom Search
Copyright © 2012 Share Manthan. All Rights Reserved.
Share Manthan is owned and managed by NaradVani Sanchar Madhyam Pvt. Ltd.
 
Banner